sss

പുതിയ പാഠപുസ്തകവും അധ്യാപക സഹായിക്കും ഡൗണ്‍ലോട്സില്‍....... .

Saturday 26 July 2014

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

(१९२७-१९८३)
जन्म : १५ सितम्बर १९२७ बस्ती उत्तर प्रदेश में।
शिक्षा : वाराणसी तथा प्रयाग विश्वविद्यालय में।
कार्यक्षेत्र : अध्यापन, आकाशवाणी में सहायक प्रोड्यूसर, दिनमान के उपसंपादक और पराग में संपादक रहे। साहित्यिक जीवन का प्रारंभ कविता से। दिनमान के 'चरचे और चरखे' स्तम्भ में वर्षो मर्मभेदी लेखन-कार्य। कला, साहित्य, संस्कृति और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हिस्सेदारी। कविता के अतिरिक्त कहानी नाटक और बालोपयोगी साहित्य में महत्वपूर्ण लेखन। अनेक भाषाओं में रचनाओं का अनुवाद। १९७२ में सोवियत संघ के निमंत्रण पर पुश्किन काव्य समारोह में सम्मिलित।
२४ सितंबर १९८३ को आकस्मिक निधन।
प्रमुख रचनाएँ :काव्य-संग्रह : काठ की घाटियाँ, बांस का पुल, एक सूनी नाव, गर्म हवाएँ, कुआनो नदी, कविताएँ १, कविताएँ २, जंगल का दर्द, खूँटियों पर टँगे लोग।
उपन्यास : उड़े हुए रंग
लघु उपन्यास : सोया हुआ जल, पागल कुत्तों का मसीहा
कहानी संग्रह : अंधेरे पर अंधेरा
नाटक : बकरी
बाल साहित्य : भों भों खों खों, लाख की नाक, बतूता का जूता, महंगू की टाई।
यात्रा वृत्तांत : कुछ रंग कुछ गंध
संपादन : शमशेर, नेपाली कविताएँ

No comments:

Post a Comment