sss

പുതിയ പാഠപുസ്തകവും അധ്യാപക സഹായിക്കും ഡൗണ്‍ലോട്സില്‍....... .

Saturday 26 July 2014

रघुवीर सहाय

रघुवीर सहाय
जन्म: ९ दिसंबर १९२९ को लखनऊ में।
शिक्षा: अंग्रेजी साहित्य में एम.ए.।
कार्यक्षेत्र : दैनिक 'नवजीवन' में उपसंपादक-सांस्कृतिक संवाददाता। 'प्रतीक' के सहायक संपादक, आकाशवाणी के समाचार विभाग में उपसंपादक। 'कल्पना' (हैदराबाद) तथा आकाशवाणी (दिल्ली) में विशेष संवाददाता। 'नवभारत टाइम्स' (दिल्ली) में विशेष संवाददाता। समाचार-संपादक, ' दिनमान'। प्रधान संपादक, ' दिनमान' (१९६९-८२)। १९८२ से १९९० तक स्वतंत्र लेखन।

निधन: ३० दिसंबर १९९० को।
प्रकाशित रचनाएँ: कविता संग्रह : दूसरा सप्तक, सीढ़ियों पर धूप में, आत्महत्या के विरुद्ध, हँसो हँसो जल्दी हँसो, कुछ पते कुछ चिठि्ठयाँ, एक समय था।
कहानी संग्रह : रास्ता इधर से है, जो आदमी हम बना रहे हैं।
निबंध संग्रह : दिल्ली मेरा परदेस, लिखने का कारण, ऊबे हुए सुखी, वे और नहीं होंगे जो मारे जाएँगे, भँवर लहरें और तरंग, अर्थात।
इनके अलावा दर्जनों अनुवाद।
सम्मान पुरस्कार :१९८२ में लोग भूल गए हैं कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार।

No comments:

Post a Comment